फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   ghatampur, one person arrest

पत्रकार बन युवकों से लाखों ऐंठने वाला गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghatampur, one person arrest
खुद को इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया का पत्रकार बताकर युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले युवक को सजेती पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


कब्जे से एक कार के साथ कई फर्जी आईडी, सात मोबाइल सिम, एटीएम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और अन्य सामान बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि शातिर ठग  को जेल भेजा गया है।


एसओ ने बताया कि सिधौल गांव निवासी राजाबाबू पुत्र गोविंद नारायण ने थाने में शिकायत की थी कि भदरस (घाटमपुर) निवासी युवक राहुल कुमार साहू पुत्र राम नारायण ने नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपये लेने के बाद नार्दन सेंट्रल रेलवे में नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया।
विज्ञापन


पता चला कि आरोपी ने सिधौल गांव के प्रदीप कुमार से 85 हजार और योगेंद्र सिंह पुत्र कमलेश से 02 लाख जबकि, गांव दहेली (घाटमपुर) निवासी चंद्रशेखर पुत्र रविशंकर सचान से 05 लाख नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे हैं। आसपास के कई जनपदों में राहुल द्वारा युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की बात प्रकाश में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एसएसपी के निर्देश पर जाल फैलाया गया जिसमें वह फंस गया। राहुल को बरीपाल में गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से विभिन्न कंपनियों के सात सिम, तीन मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, तीन डिब्बा विजिटिंग कार्ड के साथ ही कई प्रिंट और इलेक्ट्रानिक  मीडिया के आईकार्ड, प्रेस माइक आईडी और राजा बाबू पुत्र गोविंद नरायण के नाम का नार्दन सेंट्रल रेलवे इलाहाबाद का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed