फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   ghatampur, oil tanker accident

टैंकर पलटा, डीजल लूट ले गए गांववाले

Wed, 10 Feb 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghatampur, oil tanker accident
घाटमपुर कसबे के मुगल रोड पर बने डिवाइडर से टकराकर डीजल लदा टैंकर पलट गया। देर रात हुई घटना में जहां सैकड़ों लीटर तेल नाले में बह गया।
विज्ञापन


वहीं, खबर मिलते ही आसपास के लोग डीजल लूटने पहुंच गए, जिसको जो भी बर्तन मिला, उसमें भर-भर कर अपने घर ले गए।


गांव तरदहा थाना पट्टी (प्रतापगढ़) निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह कानपुर देहात से टैंकर में डीजल भरकर बनारस जा रहा था। देर रात जैसे ही घाटमपुर के सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचा। तभी, अंधेरे में टैंकर रोड पर बने डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया।

जब तक चालक कुछ समझ पाता टैंकर रोड के एक ओर जाकर पलट गया। संयोग से चालक को मामूली चोटेें आईं जबकि, टैंकर में आग भी नहीं लगी।

इधर, टैंकर में भरा डीजल रोड के किनारे बने नाले में बहने लगा। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग बाल्टी और पीपे लेकर टैंकर के पास दौड़े। जल्दी-जल्दी बर्तनों में डीजल भर-भरकर अपने घरों में ले जाने लगे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


चालक को टैंकर के केबिन से बाहर निकालने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि यदि टैंकर पलटने के बाद उसमें आग लगती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed