{"_id":"57e443914f1c1bf012a832cb","slug":"geezer-masked-miscreants-looted-25-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने वृद्ध से 25 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने वृद्ध से 25 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
लूट के शिकार वृद्ध दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में चौकी में महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग दंपति से 25 हजार की लूट लिए। स्थानीय पुलिस के साथ आलाधिकारियों ने मामले की छानबीन की। काफी प्रयास के बावजूद लुटेरे पकड़ में नहीं आए। मुख्य रोड पर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोगो में भय व्याप्त है।
झींझक चौकी के गांव कमला बाग निवासी कन्हैया लाल ने गांव में एक मंदिर का निर्माण कराया है। सामान की उधारी चुकाने के लिए कन्हैया लाल गुरुवार को पत्नी रामप्यारी के साथ ग्रामीण बैंक पहुंचा और खाते से 25 हजार रुपये निकाले।
इसके बाद दोनों पैदल घर जाने के लिए मुख्य सड़क पर पहुंचे। तभी रेलवे फाटक की तरफ से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने कन्हैया लाल के हाथों से झपट्टा मारकर रुपयों वाला थैला लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश झींझक चौकी के सामने से नहर पुल की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी माजिद अब्सार थानाध्यक्ष मंगलपुर जेपी यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से पूछताछ कर ग्रामीण बैंक व भारतीय स्टेट बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।