फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Fury over the death of teacher organizations

शिक्षक की मौत पर संगठनों में रोष

Sat, 10 Dec 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sat, 10 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fury over the death of teacher organizations
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते शिक्षक।
लखनऊ में शिक्षकों पर लाठीचार्ज व एक शिक्षक की हुई मौत मामले में शिक्षक संगठनों में आक्रोश है। अंर्तजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन देहात इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन


 शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यादुवेंद्र प्रताप सेंगर ने कहा कि शिक्षक शांति के साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे। पुलिस ने निहत्थे शिक्षकों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर दिया, जहां एक शिक्षक की मौत हो गई। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजे चार सूत्रीय ज्ञापन में मृतक शिक्षक को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, मृतक के आश्रित को नौकरी दिए जाने, दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने व पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


रामनरेश पटेल, विजय बहादुर सिंह, अजय वर्मा, अमित कुमार पाल, भानू प्रताप, अश्वनी आदि मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज व शिक्षक की मौत पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपते हुए मृतक शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने, एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने, पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर अशोक राजावत, राहत अली, संजय सचान, अजय पाल, चंद्रवीर सिंह, कृष्ण पाल सिंह, कामता सिंह, सुनील सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed