फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Fury lawyers ran out of the house before the murder

वकीलों के रोष के आगे हत्यारोपी घर छोड़ भागे

Sat, 19 Mar 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fury lawyers ran out of the house before the murder
हत्यारोपी के घर पर लगा ताला - फोटो : amarujala
वकील जितेंद्र पाल सिंह की पीट पीटकर हत्या मामले के आरोपी अपने-अपने घरों में ताला लगाकर भाग चुके हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण वहां के अधिवक्ताओं का गुस्सा बताया जा रहा है। आरोपियों के दुकान काफी सामान ककवन रोड पर पड़ा है। घटना की मुख्य वजह जलभराव समस्या, जिसे अभी भी अधिकारियों ने दुरुस्त नहीं किया।
विज्ञापन


बता दें कि घटना मुख्य वजह मुख्य मार्ग पर जलभराव माना जा रहा है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 15 फरवरी को प्रमुखता से छापी थी, लेकिन राजस्व विभाग ने सुध नहीं ली। यदि अधिकारी समय से सक्रिय हो जाते तो घटना न होती। मुआवजे की घोषणा और कोतवाली पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद अधिवक्ताओं में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। शुक्रवार को तहसील कोर्ट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के रोष को देखते हुए आरोपी सतेंद्र यादव, जितेंद्र यादव के परिजन रहमतपुर गांव स्थित मकान में ताला डालकर भाग चुके हैं। विवाद की मुख्य वजह जलभराव है, जिसका आज तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। रहमतपुर गांव जाने वाले मार्ग पर सतेंद्र यादव और मृतक अधिवक्ता जितेंद्र पाल सिंह के चचेरे भाई सुल्तान पाल का मकान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत चुनाव हराने के बाद हारे प्रधान ने कच्ची नाली पाटकर बंधा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचित प्रधान ने काफी प्रयास किया, लेकिन पूरा मामला कोर्ट में चला गया। दिसंबर 2015 से मोहल्ले के लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। कई बार विवाद भी हो चुका है। अफसरों ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया। यही कारण रहा कि जलभराव में हुएविवाद के कारण एक अधिवक्ता को अपनी जान गवानी पड़ी। घटना के तीसरे दिन हत्यारोपी के दुकान का काफी सामान ककवन रोड पर पड़ा है, लेकिन न तो पुलिस और न दुकान संचालक ने उठाने की कोशिश की है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों को खासी दिक्कतें आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed