फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   four person death in road accident

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 की मौत, सात घायल क्रासर

Wed, 21 Jun 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
four person death in road accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला
रूरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह अमौली गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 की मौत हो गई। जबकि, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी अनाज बेचने झींझक मंडी जा रहे थे। ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर झींझक-रूरा मार्ग पर जाम लगा दिया। बवाल की सूचना पर एसडीएम, एसपी और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

झींझक रूरा मार्ग में अमौली गांव के सैयद बाबा के मजार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मुड़ेरा विक्रम सिंह गांव के राजेश शर्मा की पुत्री नेहा (18), सुरेश की पत्नी ऊषा (36), रामगोपाल कुशवाहा (42), राम सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, राजेश शर्मा, गोविंद, जसोदा, अंजलि, शिवशंकर, विमल, बिट्टो गंभीर रूप से घायल हो गए। हंगामे की सूचना पर एसडीएम अकबरपुर मनोज सिंह, एसपी दिनेश पाल सिंह, सीओ एके जायसवाल समेत रूरा, मंगलपुर और डेरापुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। अफसरों के मदद का भरोसा दिलाने जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। एसओ बीएम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रैैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मनोज सिंह का कहना है कि मृतक परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया था। नियमानुसार मदद का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन



अमौली गांव के पास हुए हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर झींझक-रूरा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजने की कोशिश की तो ग्रामीणों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। बवाल की आशंका के चलते कई थानों का फोर्स व अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद भी ग्रामीणों को अफसरों को मौके पर बुलाए जाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम और एसपी के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुआवजे दिलाने जाने की मांग की। अफसरों ने अमौली ठकुरान गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह को बुलवा कर ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान चार घंटे तक मार्ग बाधित रहा। वाहनों को रुट बदलकर दूसरे मार्गों से निकाला गया। इससे मार्ग में वाहनों की लंबी लाइनें नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed