फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   40/5000 blaak Following notice of recovery coordinator honorarium

ब्लाक समन्वयक से मानदेय वसूली की नोटिस

Sun, 26 Feb 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
नौकरी और पढ़ाई साथ-साथ करने में फंसीं मैथा की ब्लाक समन्वयक की सेवा समाप्ति पर सीडीओ ने मुहर लगा दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 89 हजार 322 रुपये मानदेय की वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। कहा कि धनराशि जमा न करने पर आरसी निर्गत की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि 5 अक्तूबर 2016 में बैरी असई गांव स्थित श्रीराम जानकी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक के हाथों एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाली लोक शिक्षा समिति अंतर्गत मैथा ब्लाक समन्वयक मोहिनी त्रिपाठी के खिलाफ रेगुलर नौकरी के दौरान एलएलबी की नियमित पढ़ाई करने की शिकायत हुई थी। जिसकी जांच तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम ने की थी। ब्लाक समन्वयक, एक बीईओ व महाविद्यालय के प्राचार्य को दोषी माना गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने ब्लाक समन्वयक से मानदेय वसूली और सरकारी सेवाओं के लिए काली सूची में डालने सहित दोषी मैथा ब्लाक के तत्कालीन बीईओ के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की थी।
विज्ञापन


जिला लोक शिक्षा समिति ने उक्त ब्लाक समन्वयक की सेवा समाप्ति कर मानदेय वसूली की नोटिस जारी की है। शनिवार को सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि ब्लाक समन्वयक को 89,322 रुपये मानदेय का बैंक ड्राफ्ट सचिव लोक शिक्षा समिति के नाम 15 दिनों में जमा करना होगा। अन्यथा की स्थिति में धनराशि वसूली के लिए आरसी निर्गत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed