{"_id":"57a4de704f1c1bdd332b91d9","slug":"floriculture-worthwhile-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की खेती किसानों के लिए लाभ का सौदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की खेती किसानों के लिए लाभ का सौदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित चौपाल में किसानों को फूलों और सब्जियों की खेती करके अच्छा लाभ कमाने की सलाह दी गई।
बताया गया कि इससे लघु जोत वाले किसान ज्यादा लाभान्वित हो सकते हैं।
कृषि विशेषज्ञ श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि भीतरगांव क्षेत्र में रिंद और पांडु नदियों के किनारे कई गांवों में किसान सुगंधित और सजावटी फूलों की खेती कर रहे हैं। इलाके में बड़े पैमाने पर मौसमी सब्जियों की भी खेती की जाती है। धान उत्पादन के लिए भी इलाका काफी उपयुक्त है।
कृषि रक्षा विशेषज्ञ शिवपाल साहू ने फल-फूल और सब्जियों में लगने वाले कीट और रोगों के बारे में जानकारी दी। एडीओ (कृषि) रवींद्र नाथ कटियार ने किसानों के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि विभाग से संबंधित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राजकीय बीज भंडार (भीतरगांव) के प्रभारी महेशचंद्र सचान, रावेंद्र चतुर्वेदी, भानुप्रताप, वीरेंद्र कुमार, योगेंद्र और पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।