{"_id":"1c75b5845eff5623dcb8564dd0d26e64","slug":"five-person-injured-from-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के छांजा और दुबाई गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में पांच महिलाएं जख्मी हो गईं।
पहली घटना पतारा क्षेत्र के छांजा गांव में हुई।
सुनील कुमार की पत्नी सरिता ने बताया कि पड़ोसी से हुई मारपीट की घटना में उसका सिर फट गया। जबकि, उसकी पुत्रियों नंदिनी (10) और नैंशी (3) को चोटें आई हैं।
दुबाई (गड़ाथा) गांव निवासी हीरा सिंह नायक की पत्नी रामबेटी ने बताया कि दोपहर में वह खेत मेें बाजरा की फसल काट रही थी। आरोप है कि तभी हेमसिंह पुत्र नत्थू सिंह अपने एक साथी के संग खेत में पहुंचा।
फसल काटने से मना किया विरोध करने पर उसने रामबेटी से मारपीट की। आरोप है कि उसकी पुत्री के साथ भी मारपीट की गई।
एक अन्य घटना में कमंडलपुर गांव निवासी विवेक कुमार संखवार पुत्र रामसजीवन को गांव के वीरेंद्र, सुरेश और अरविंद ने मिलकर पीट दिया। विवेक का सिर फट गया।
झगड़े के पीछे जुआ खेलने और नशेबाजी का विवाद बताया गया है।