{"_id":"57080d194f1c1b2673c8119b","slug":"five-injured-in-road-accidents-including-three-pwd-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन पीडब्लूडी कर्मियों सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन पीडब्लूडी कर्मियों सहित पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : amarujala
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पीडब्लूडी विभाग के सड़क मरम्मत कर रहे तीन कर्मी घायल हो गए। तब दूसरी घटना में नशे में धुत दो बाइक सवार ट्रक से जा भिड़े। सीएचसी के डाक्टरों ने तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया है।
गुरुवार लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर लोकनिर्माण विभाग के कर्मी नानामऊ गोलियनपुरवा के पास सड़क की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान एकाएक सुबह 11 बजे बांगरमऊ, उन्नाव की ओर से एक तेज रफ्तार कार आती दिखी, श्रमिक जब तक कुछ समझ पाते तब तक तेज रफ्तार कार कर्मियों को रौंदते हुए बिल्हौर की ओर भाग निकली। जैसे-तैसे सहयोगी कर्मियों ने लहूलुहान हालत में पड़े साथियों को उठाकर किनारे किया और कंट्रोल रूम को सूचना दी।
दुर्घटना में पीडब्लूडी कर्मी रामजीवन पुत्र जगमोहन निवासी फत्तेपुर ककवन, पृथ्वीराज पुत्र मोहनलाल और बालकराम पुत्र नेकराम निवासीगण भवन निवादा ककवन को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां बालक राम के सिर और शरीर में गंभीर चोटें होने से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसी तरह दोपहर करीब दो बजे जीटी रोड ईशन नदी के समीप बिल्हौर की ओर आ रहे नानामऊ गोलिहनपुरवा नानामऊ गांव निवासी बलराम पुत्र सीतारा और बबलू पुत्र कमलेश ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से जा भिड़े। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए सीएचसी डाक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार नशे में धुत थे और बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे।