फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Five crore will revive Bdnpur distributary

पांच करोड़ से पुनर्जीवित होगा बदनपुर रजबहा

Thu, 21 Apr 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Thu, 21 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
सूखे की कगार पर पहुंचे कानपुर देहात जिले की शासन ने सुध लेनी अब शुरू कर दी है। भोगनीपुर खंड के वर्षों पहले अस्तित्व खो चुके बदनपुर रजबहे को पुनर्जीवित करने और उसके विस्तारीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है। इसी माह से इसमें कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


रजबहे में पानी आने के 20 से अधिक गांवों की फसलों में सिंचाई आसान हो जाएगी। साथ ही पशुओं के भी पानी मिलने लगेगा।  सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने कानपुर देहात में वर्षों से खाली पड़े खारजा रजबहे को पुनर्जीवित करने के लिए पांच करोड़ रुपये शेष राशि आवंटित कर दी है।
विज्ञापन


इस माह के भीतर इस रजबहे में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रजबहे में पानी आने से क्षेत्र के कई गांवों को सिचाई और पशुओं की पेयजल समस्या आदि से राहत मिल सकेगी। भोगनीपुर शाखा अधिशाषी अभियंता जेपी अवस्थी ने बताया कि भोगनीपुर से शुरू होने वाले इस रजबहे में पानी लाने के लिए विभाग ने 995.26 लाख की कार्ययोजना बनाई थी, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन बीते वित्तीय वर्ष में इसकी पहली किस्त के रूप 495.26 लाख जारी किए थे। अब शासन ने शेष पांच करोड़ की राशि अवमुक्त कर दी है। अब परियोजना पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।


नरोरा बांध से एक वाहिका (चैनल) नहर प्रणाली को नानु से 48 किमी नीचे से काटती है और सेंगुर नदी, सेरसा नदी और मैनपुरी जिले के शिकोहाबाद को पार कर आगे बढ़ती है और गंगा नहर की भोगनीपुर शाखा कहलाती है। इसे 1880 में खोला गया था। यह शाखा, मैनपुरी जिले के जेरा गांव से शुरु होकर 166 किमी की दूरी के बाद कानपुर पहुंचती है।  64 किलोमीटर की दूरी पर बलराय सहायक शाखा जो एक 6.4 किमी लंबी वाहिका है, अतिरिक्त पानी को यमुना नदी में छोड़ती है। 


इस शाखा में सहायक वाहिकाओं की कुल दूरी 386 किलोमीटर है। भोगनीपुर शाखा, कानपुर और इटावा शाखाओं के साथ निचली गंगा नहर के नाम से जानी जाती है। निचली गंगा नहर में कम पानी होने की स्थिति में प्रयोग किया जाता  है।मीरपुर निवासी किसान प्रेम सिंह ने कहा कि भोगनीपुर शाखा का बंद पड़ा यह रजबहा अपनी पहचान खो चुका है। कई स्थानों पर यह पूरी तरह बंद है। पानी लाने के लिए इसकी सफाई के साथ साथ खुदाई भी जरूरी है। कहा कि रजबहा चालू होने से किसानों को पानी के लिए निजी ट्यूबवेल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। कहा कि नहरों और रजबहों में अगर पानी आने लगे तो फसलें उगाना आसान हो जाएगा।



वहीं, भोगनीपुर निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वर्षों बीत गए भोगनीपुर शाखा के इस रजबहे में पानी आए। सरकार ने इसे पुनर्जीवित कर दे तो इस इलाके के खेत लहलहा उठेंगे। कहा कि सरकार किसानों को अगर सिंचाई सुविधा ठीक कर दे तो किसानों के लिए इससे बड़ा तोहफा कोई और नहीं हो सकता। कहने लगे कि गर्मी के दिनों में पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता है। पानी आने लगे तो किसान खेती के साथ पशुपालन भी करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed