फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Five bigha wheat crop burnt by fire

आग से पांच बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 07 Apr 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 07 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five bigha wheat crop burnt by fire
आग लगने से बाग में जले हरे पेड़।
खेतों में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक लगी आग ने चंपतपुर गांव के तीन किसानों की फसल को चपेट में ले लिया। साथ ही एक बाग में भी आग जा पहुंची। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में जहां खेतों में लगी आग से पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं बाग में हरे पेड़ जल गए।
विज्ञापन


मैथा तहसील के चंपतपुर गांव में अचानक गेहूं के खेतों के पास आग जलती दिखी। गांव वाले बचाव के लिए दौड़ पड़े। गुरुवार को चल रही हवा ने आग को फैला दिया। इससे किसान राजा सिंह, राम प्रसाद, सुरेश की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जबकि राजा सिंह का बाग भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


बाग में कुछ हरे पेड़ जल गए। इधर दमकल गाड़ी गांव पहुंची, लेकिन गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि कानूनगो नंदकिशोर व लेखपाल सर्वेश कुमार के फोन पर इस बाबत संपर्क किया गया। उनका फोन नहीं उठा। ग्राम प्रधान राजू ने बताया कि तहसील को हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed