{"_id":"571294884f1c1b546e4a6d0c","slug":"fire-in-factory-scrap","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री कबाड़ में लगी आग, मजदूरों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री कबाड़ में लगी आग, मजदूरों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के पड़ाव स्थित एक फैक्ट्री में रखे कबाड़ में शनिवार शाम आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आग की सूचना फैक्ट्री प्रबंधन ने फायर बिग्रेड को दी। वहीं फैक्ट्री कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने पर एसडीएम सदर व दमकल मौके पर पहुंची।
रनियां क्षेत्र के पड़ाव स्थित कानपुर एडविल नाम से फैक्ट्री संचालित है। शनिवार शाम को फैक्ट्री परिसर में रखे कबाड़ के ढेर में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में पानी की अच्छी व्यवस्था होने से फैक्ट्री कर्मियों ने 15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन ने सूचना दमकल को दी।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर जमा कूड़े में आग लगी थी। बताया कि आग की सूचना पर जिले की 6 तहसीलों व कानपुर से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया था। लेकिन, आग काबू होने पर दमकल गाड़ियों को रोक दिया गया।
वहीं, आग की सूचना पाकर एसडीएम अकबरपुर अपूर्वा दुबे व नायब तहसीलदार अर्चना पांडेय मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।