फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Fire caused by a gas cylinder

गैस सिलेंडर से लगी आग

Thu, 23 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Thu, 23 Feb 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by a gas cylinder
घटनास्‍‌थ्‍ाल पर माौजूद भ्‍ाीड़।
्रभोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखसौरा गांव में बुधवार की दोपहर एक घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से 18 लोग झुलस गए। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायलाें को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


 भोगनीपुर क्षेत्र के सुखसौरा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उसके चचेरे भाई गंभीर की शादी है। मंगलवार को तिलक समारोह था। गुरुवार को लालपुर कसबे के तुर्कीमऊ बारात जानी है। बुधवार को महिलाएं आंगन में गैस चूल्हे पर खाना पका रही थीं।
विज्ञापन


अचानक रेग्युलेटर से रबड़ निकल गई और सिलेंडर में आग लग गई। जलता हुआ सिलेंडर उछलकर आंगन के ऊपर लगे जाल से टकराकर धमाके के साथ नीचे गिरा। देखते ही देखते कमरे तक आग पहुंच गई और सारा सामान जल गया। वहीं धमाके से गंभीर की मां शिवप्यारी (45), भाई अवधेश (30), गांव की शिववती (50), चंद्रवती (60), केशकली (60), गायत्री(35), सुशीला (60), रामबेटी (50),  लीलावती (45), रिश्तेदार खानपुर-रनियां निवासी रामआसरे (42), उसकी पत्नी सावित्री (38), मंगलपुर निवासी रानीदेवी (45), सिहुरा-रनियां निवासी मुन्नीदेवी (47), संतोष कुमार (22) और सोनेलाल (23) समेत 18 लोग झुलस गए। आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया, यहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे की सूचना पर एसडीएम आरपी त्रिपाठी, डीएसपी डीके यादव, कोतवाल राधामोहन दुबे, एफएसओ शिवदारश प्रसाद पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गांव में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed