फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   fight with lawer and police

घंटों चली वकीलों और पुलिस में झड़प

Thu, 17 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 जितेंद्र की मौत के बाद कस्बे में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच झड़प चलती रही। कई समूहों में बंटे वकीलों के एक समूह ने जीटी रोड जाम किया तो दूसरे समूह ने जगह-जगह पथराव कर दिया। तीसरे समूह ने पूरे कस्बे में घूम-घूम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



बिल्हौर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूरी कोतवाली निलंबित करने और आरोपियों पर 302 का मुकदमा दर्ज कराने की मांग रख दी। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी और एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने  वकीलों से कई राउंड बातचीत की और सात घंटे बाद जीटी रोड का जाम खुला।
विज्ञापन


बिल्हौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह ने बताया कि जितेंद्र पाल के हत्यारोपी पुलिस के साथ सांठगांठ थी। तहरीर लिखाने के लिए जितेंद्र के परिजनों को घंटों परेशान किया गया। पुलिस के पक्षपाती रवैये के कारण सुबह ग्यारह बजे ही दर्जनों अधिवक्ता कोतवाल जीवाराम यादव से वार्ता करने पहुंचे। वार्ता के दौरान सिपाही के वीडियोग्राफी करने पर सिपाहियों और वकीलों में झड़प हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 जितेंद्र की मौत की सूचना आते ही बिल्हौर में रोष फैल गया। कई लोग हाथों में डंडे और पत्थर लेकर कोतवाली की ओर जाने लगे। ककवन रोड स्थित आरोपी सतेंद्र यादव की दुकान पर पहुंचकर कुछ लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे फाटक पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर रेलवे ट्रैक रोकने का प्रयास किया । वरिष्ठ वकीलों के हस्तक्षेप के बाद ट्रैक्टर को हटा दिया गया।



ककवन समाचार प्रतिनिधि के अनुसार ककवन रोड रेलवे फाटक बंद था। ककवन थाने से आ रही फोर्स को अधिवक्ताओं ने अपना निशाना बना लिया। सिपाही चालक अभिलाष, सिपाही राम रतन घायल हो गए, जबकि गाड़ी के शीशे टूट गए। पथराव के कारण बिल्हौर कोतवाली की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पूर्व महामंत्री सुशंाक मिश्रा, कमल मिश्रा, अमित मिश्रा, नितिन कटियार, अमित, विनय गौतम आदि ने बताया कि अधिवक्ता साथी जितेंद्र पाल  को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वह शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed