फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Farmers in crop losses caused by hanging

फसल में हुआ घाटा तो किसान ने लगाई फांसी

Tue, 10 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बिरहुन में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने जेवर गिरवी रखकर गेहूं की फसल बोई थी, घाटा होने पर वह कर्ज मेें डूब गया था।
विज्ञापन


बिरहुन निवासी सुखलाल भुर्जी ने बताया कि उसका पुत्र सूरज प्रसाद सोमवार सुबह करीब चार बजे लकड़ी लेने के लिए घर से निकला था। दोपहर को गांव के बाहर सरकारी नर्सरी में नीम के पेड़ पर सूरज का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस के साथ उप जिलाधिकारी राजीव पांडेय, तहसीलदार शंभूशरण और थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


सुखलाल ने बताया कि सूरज प्रसाद भूमिहीन किसान था। गांव के लल्लन वाजपेयी का 10 बीघा खेत उसने बटाई पर ले रखा था। सूरज ने फसल बोने के लिए खाद-बीज आदि के लिए पत्नी के जेवर गिरवी रखे थे। खराब मौसम की वजह से उपज में उसे घाटा हो गया, इस कारण उसने साहूकार से कर्ज भी ले रखा था। जिससे वह परेशान रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने गांव पहुंच पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed