{"_id":"57193cb14f1c1b4b048b4bec","slug":"farmer-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान किसान ट्रेन से कटकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ट्रेन से कटकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के चितौली गांव में आर्थिक तंगी और सूखे की मार से परेशान होकर एक किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका शव कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर बम्हौरी गांव के पास मिला। तहसीलदार ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
देवनरायन उर्फ छंगू साहू (45) पुत्र स्व. राजाराम के परिवार में पत्नी कुसमा, बेटे अंशू (17), ललित (12) और बेटी क्षमा (8) के अलावा बूढ़ी मां मैकी देवी हैं। छंगू के नाम मात्र एक बीघा कृषि भूमि है, जिसके चलते वह गांव के संपन्न किसानों के खेत बटाईदारी पर लेकर खेती करता था। बीते तीन सालों से मौसम की मार से खेतों में खाने भर को भी अनाज पैदा नहीं हो रहा था।
बुधवार की शाम छंगू खाना खाने बैठा तो घर में कुछ न होने से पत्नी ने सूखी रोटी और नमक खाने को दिया। यह देख वह किसी तरह से एक रोटी खाने के बाद सोने चला गया। रात में किसी समय वह घर से निकल गया। सुबह उसकी लाश बम्हौरी गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
उसने भोर किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गांव के संजीव तिवारी और दिलीप कुमार साहू ने बताया कि छंगू का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
सजेती थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि छंगू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि घर की बदहाल स्थिति देख छंगू काफी दिनों से अवसादग्रस्त चल रहा था।