{"_id":"584322a14f1c1b0e1ede9493","slug":"farmer-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की ठंड लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की ठंड लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलपुर थाना के असबी गांव निवासी एक किसान की खेतों में पलेवा करते समय ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव में किसान का अंतिम संस्कार कर दिया ।
थाना क्षेत्र के असबी गांव निवासी श्री पाल (50) पुत्र स्व. गंगाराम ने गांव के मनोज का खेत बंटाई पर लिया था। शुक्रवार रात वह छोटे भाई लल्लू के साथ खेत में गेहू की बुआई के लिए पलेवा कर रहा था। देर रात श्रीपाल की अचानक हालत बिगड़ गई। इससे वह खेत में ही बेहोश हो गया। भाई लल्लू उसे लेकर घर आया।
परिजन उसे इलाज के लिए औरैया लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया। मृतक श्रीपाल का विवाह नहीं हुआ था। वह अपने भाई लल्लू व मां सूरजमुखी के साथ रहता था। मौत के बाद उसके घर पर सन्नाटा पसरा रहा। मां सूरजमुखी और भाई लल्लू दहाड़े का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बाबत मंगलपुर थाना के दरोगा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है।