{"_id":"11437b74853a539a3f9fd80a9425d1d4","slug":"fake-wine-catch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में पकड़ी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर में पकड़ी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कोतवाली के शीतलपुर गांव में पुलिस ने बुधवार की सुबह छापा मारकर नकली देशी शराब (माधुरी) बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
जबकि,ड्रमों रखा करीब पांच सौ लीटर तैयार घोल और नकली शराब पैक करने के लिए सैकड़ों की संख्या में क्वार्टर (शीशियां), रैपर, होलोग्राम और अन्य सामान बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पड़ोसी गांव राहा में छापा मारकर एक दुकानदार को भी पकड़ा गया। उसके घर में तलाशी के दौरान चार पेटी नकली शराब मिली। एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी और सीओ कृष्ण कुमार ने भी आरोपी युवकों से पूछताछ की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शीतलपुर गांव में माधुरी ब्रांड की नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली। जिस पर चौकी इंचार्ज पतारा रामबरन पांडेय, थाने के दारोगा चंद्रभान सिंह और आबकारी निरीक्षक जगराम पाल को साथ लेकर उन्होंने संबंधित ठिकाने पर छापा मारा।
मौके पर शीतलपुर गांव निवासी जीतू सिंह पुत्र सुरेंद्र और लवकुश साहू पुत्र रामप्रकाश पकड़ लिए गए। तलाशी में वहां प्लास्टिक के ड्रमों और पीपों में भरा शराब बनाने के लिए तकरीबन 500 लीटर तैयार घोल मिला। जबकि, शराब की खाली शीशियां, ढक्कन, उन्नाव डिस्टलरी में बनने वाली माधुरी शराब के रैपर, होलोग्राम और नकली शराब को नशीला बनाने के लिए मिलाया जाने वाला पाउडर और केमिकल भी मिला।
आरोपियों ने बताया कि वह नकली शराब को आसपास के गांवों के साथ ही पड़ोसी जिलों कानपुर देहात, हमीरपुर और कानपुर नगर में भी सप्लाई करते हैं।
आरोपियों ने बताया कि सुबह उन्होंने पड़ोसी गांव राहा निवासी सुनील संखवार पुत्र स्वर्गीय श्रीराम संखवार के यहां बिक्री के लिए सात पेटी शराब भेजी है। पुलिस ने दुकान में छापा मारकर चार पेटी शराब बरामद की। सुनील ने बताया कि तीन पेटी माल वह बेंच चुका है।
बरामद नकली देशी शराब के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। आबकारी निरीक्षक जगराम पाल ने बताया कि बरामद सभी माल पूरी तरह नकली है। बताया कि ड्रमों भरे घोल, पाउडर और अन्य सामग्री को प्रयोगशाला में परीक्षण करने के लिए भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी किन-किन चीजों को मिलाकर नकली माधुरी बनाते रहे थे।