{"_id":"570ff72c4f1c1be0414a6ad1","slug":"factory-godown-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोना-पत्तल फैक्ट्री गोदाम में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोना-पत्तल फैक्ट्री गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के शिवनाथपुरवा स्थित थर्माकोल से दोना-पत्तल बनाने वाली एक फैक्ट्री गोदाम में गुरुवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से निर्मित दोना-पत्तल, मैटेरियल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक ने आग से नौ लाख रुपए का नुकसान होना बताया है। रनियां चौकी क्षेत्र के मटियामऊ ग्राम पंचायत के मजरा शिवनाथपुरवा स्थित महावीर थर्मोप्लास्ट फैक्ट्री में थर्माकोल से दोना-पत्तल बनाया जाता है।
गुरुवार भोर पहर फैक्ट्री गोदाम में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे गोदाम में उठते हुए भीषण धुएं के गुबार को देखकर मजदूरों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मजदूरों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग पर काबू होता न देख लोगों ने सूचना फायर बिग्रेड को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल व ग्रामीणों की एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक पीयूष जैन ने बताया कि गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगी है, जिससे करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।