फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   english wine theft from shop

कुड़नी में अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी

Fri, 01 Jan 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव पुलिस चौकी साढ़ के कसबा कुड़नी स्थित अंग्रेजी शराब ठेके में चोरों ने शराब की कई पेटियां और गुल्लक में रखी नगदी पार की। दुकान में लगे शटर को राड डालकर ऊपर करने के बाद घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इधर, पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है। कसबा कुड़नी के बकेवर मार्ग पर कृष्णपाल पांडेय का अंग्रेजी शराब का ठेका है। पड़ोसी गांव पर्वतखेड़ा निवासी अमित यादव ठेके में सेल्समैन है।
विज्ञापन


रोज की तरह बुधवार को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। इधर, गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने शराब ठेका के शटर को ऊपर उठा देखा तो चोरी होने की जानकारी हुई। सेल्समैन ने मामले की सूचना दुकान मालिक (अनुज्ञापी) के साथ ही साढ़ पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नववर्ष की पूर्व संध्या पर अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी होने की सूचना पर साढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पड़ताल कर लौट आई। चौकी इंचार्ज जेपी शर्मा ने बताया कि शराब ठेके में चोरी की घटना संदिग्ध है।

बताया कि पहले सेल्समैन ने अंग्रेजी शराब की छह पेटियां और गुल्लक में रखी नगदी सहित करीब 50 हजार रुपये की चोरी की बात कही थी।

जब शटर खुलवाया गया तो उसने शराब की पेटियां चोरी न होने की बात कही। बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed