फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   eight person reported in murder case

युवती की हत्या में आठ के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 25 Dec 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरीपुर गांव में ब्याही एक युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ युवती की हत्याकर लाश गायब करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है जबकि, अन्य की तलाश शुरू की गई है। थाना मुस्करा (हमीरपुर) के गांव मसगांव निवासी हरिचरन काछी के ने बताया कि दो वर्ष पहले उसने अपनी बेटी उर्मिला (26) का दूसरा विवाह अमरीपुर (पतारा) निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू पुत्र कैलाश कुशवाहा के साथ किया था। बताया कि उर्मिला की गोद में पहले पति की बेटी आकांक्षा (4) है।
विज्ञापन


हरिचरन ने बताया कि 16 दिसंबर को धर्मेंद्र उर्फ बबलू ने उर्मिला की हत्या कर दी। जबकि, उसकी मासूम बेटी आकांक्षा को भी रस्सी से गला घोंटकर मार डालने का प्रयास किया। लेकिन, आकांक्षा किसी तरह बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बेटी के बयान से ही उर्मिला की हत्या कर दिए जाने का राज खुला। हरिचरन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

इस पर उसने लाश को रातों रात यमुना नदी में ले जाकर प्रवाहित कर दिया है। इस काम में उसने गांव के ही एक युवक की मदद लेने की भी बात पुलिस को बताई।

एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उर्मिला के पिता हरिचरन काछी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्याकर लाश गायब करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed