फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   During the gas refill in the shocking smoke van

झींझक में गैस रिफलिंग के दौरान धू-धू कर जली वैन

Thu, 13 Apr 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Thu, 13 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
During the gas refill in the shocking smoke van
गली में खड़ी धू-धू करके जलती वैन।
कस्बा स्थित नहर पुल के पास कैनाल रोड पर एक गली में मारुति वैन में घरेलू सिलेंडर से गैस भरते समय अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस व अस्थाई छोटी दमकल गाड़ी के कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 80 प्रतिशत वैन जल चुकी थी। वैन में गैस भर रहा युवक फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक घरेलू गैस सिलेंडर व गैस भरने वाली मशीन कब्जे में ली है।  
विज्ञापन


झींझक कस्बा स्थित नहर पुल के पास कैनाल रोड के किनारे एक गली में एक युवक मारुति वैन खड़ी करने बाद उसमे घरेलू सिलेंडर व मशीन से गैस  रीफिल कर रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग ने मारुति वैन को भी चपेट में ले लिया। वैन में लपटें उठती देख गैस भर रहा युवक मौके से भाग निकला। तेज आग से निकलने वाले धुएं व लपटों से वहां अफरातफरी मच गई।  लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस व कस्बे में अस्थाई रूप से मौजूद फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन


चौकी पुलिस व छोटी दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने जली वैन को सूखी नहर में फेंक दिया। पुलिस ने नहर पुल पर गैस रीफिलिंग का काम करने वाले चंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस बावत झींझक चौकी प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने बताया कि वैन में नहर पुल के पास गैस रीफिलिंग का काम करने वाला चंदर निवासी बस्ती वैन में गैस भर रहा था तभी उसमें आग लग गई। उससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से एक घरेलू गैस सिलेंडर व मशीन बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी डेरापुर को भेजी गई है। वहीं, उपजिलाधिकारी डेरापुर सुरजीत सिंह ने बताया मौके कर कर्मियों को भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed