फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Durga death in road accident

सड़क हादसे में वाराणसी के दरोगा की मौत

Tue, 04 Apr 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Tue, 04 Apr 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Durga death in road accident
ट्राला से भिड़कर क्षतिग्रस्त हुई
थाना क्षेत्र में आगरा हाईवे पर महमूदपुर गांव के पास सोमवार सुबह एक कार खड़े ट्राला ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार चालक दरोगा की मौत हो गई। जख्मी साथी को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


सारनाथ-वाराणसी निवासी रमेश शर्मा (30) ने बताया कि हाथरस निवासी विनोद कुमार(38) सारनाथ थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। वह कार से उनके साथ हाथरस घर जा रहा था। रास्ते में महमूदपुर गांव के पास कार बेकाबू होकर रोड किनारे खड़े ट्राला से जा भिड़ी। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे दोनों लोगों को निकाला।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि लगातार फोन से सूचना देने पर भी एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची, इस बीच दरोगा की मौत हो गई। वहीं उनके साथी को सीएचसी पहुंचाया गया। थाने के उपनिरीक्षक सभाजीत पटेल ने बताया कि दोनों वाहनों और दरोगा की सर्विस रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं  क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि रोड किनारे अवैध पार्किंग से आए दिन हादसे होते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed