{"_id":"ba2c0a18b3852798e78e79cab8e67476","slug":"docters-team-examin-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सतरहुली गांव में पहुंची डाक्टरों की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतरहुली गांव में पहुंची डाक्टरों की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के सतरहुली गांव में फैले बुखार की सूचना पर डाक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी। चिकित्साधीक्षक डा.जयप्रकाश ने बताया कि 145 मरीजों की जांच की गई। 85 मरीजों के खून की जांच के लिए स्लाइडें बनाई गईं।
मालूम हो कि सतरहुली गांव में बीते एक पखवारे से बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। जिसकी चपेट में आकर एक अधेड़ और एक किशोरी की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सीएचसी पतारा से डाक्टरों की टीम गांव गई थी।
डाक्टरों ने दवाएं बांटी थीं और स्लाइडें बनाई थीं। बुधवार को फिर उर्सला के डाक्टरों नीरज सुमन और डा. एमएस खान के साथ पतारा सीएचसी के डाक्टर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने गांव में घूमकर लोगों को साफ-सफाई रखने और मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी। सीएचसी के अधीक्षक ने बताया कि बुखार से पीड़ित मनोरमा, रिंकी, ईश्वरी, जय नारायन, छुनई, रामकली, गंगा, अरविंद, दुर्गा, प्रीती, रितिक, सुशील, बिरजू, आनंद, श्यामलाल और ऊषा सहित कुल 85 मरीजों के खून के नमूने लेकर बुखार की जांच के लिए स्लाइडें बनाई गई हैं।
बताया कि स्थिति की निगरानी के लिए गांव में लगातार डाक्टरों की टीम भेजने का निर्णय लिया गया है।