फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   dilevery in train compartment

ट्रेन में महिला ने जना बच्चा

Sun, 11 Dec 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
dilevery in train compartment
प्रसूता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार मुजफ्फरपुर जा रही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। कानपुर जा रही महिला डाक्टर ने जनरल कोच में प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। स्टेशन मास्टर कंचौसी ने 102 एंबुलेंस से महिला व नवजात को औरैया की दिबियापुर सीएचसी में भेजा है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन



मूल रूप से बसंतपुर (बिहार) निवासी मोहम्मद निजाम शनिवार को सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में गभर्वती पत्नी मोसीन परवीन व दो बच्चों के साथ सूरत से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही औरैया के फफूंद व कंचौसी रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची। तभी मोसीन परवीन को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर ट्रेन को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। महिला को अधिक पीड़ा होने पर कोच में सवार महिला डाक्टर डा. दुर्गा ने महिला का ट्रेन की बोगी में ही प्रसव कराया।
विज्ञापन



महिला के पति ने सूचना झींझक स्टेशन अधीक्षक आरआर मीणा को दी। अधीक्षक ने तत्काल 102 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। जच्चा व बच्चा को इलाज के लिए औरैया की दिबियापुर सीएचसी भेजा गया है। बाद में लाइन खाली होने पर 4:45 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। यातायात निरीक्षक फफूंद बीके मीणा ने बताया की सूरत-मुजफ्फरपुर डाउन ट्रेन की जनरल कोच में एक महिला को प्रसव हुआ है। जच्चा-बच्चा को दिबियापुर सीएचसी भेजा गया है। लाइन खाली होने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों की हालत ठीक है। दोनों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed