फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Died to the army, injures three and gets cash

फौजी के घर डाका, तीन को घायल कर नगदी-जेवर समेटे

Tue, 10 Apr 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Apr 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Died to the army, injures three and gets cash
मोबाइल में फोटो पहचान कराते एसआई ।
पुखरायां (कानपुर देहात)।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी मीरपुर में फौजी के मकान में शनिवार देर रात बदमाशों ने डाका डाला। बदमाशों ने तमंचे तानकर लोगों को काबू में किया और लाठी-डंडों से पीटकर 60 हजार नगद व ढाई लाख के गहने लूट ले गए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पीटकर फौजी की पत्नी और दादी को घायल कर दिया। बाद में बदमाशों ने लूटा हुआ बक्सा खेत में ले जाकर खोला तो पड़ोस में दरवाजे पर लेटे एक व्यक्ति ने टोका। बदमाशों ने उसे भी जमकर पीटा। तब तक मोहल्लेेवाले निकल आए और बदमाशों पर पत्थर चलाए तो बदमाश भाग गए। बाद में पुलिस ने जख्मी लोगों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी एक ग्रामीण को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुखरायां से सटे मीरपुर के कृष्णानगर निवासी सुनील कुमार यादव फौज में हैं। पत्नी संध्या ने बताया कि उनकी तैनाती असम में है। रविवार रात घर में वह, उसकी तीन बेटियां कशिश, पलक, लवली और दादी कलावती थीं। रात लगभग 12 बजे मकान के पीछे से आठ बदमाश सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और वहां से घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवली किसी काम के लिए उठी तो बदमाश तमंचा लगाकर उसे दूसरे कमरे में ले गए और बेड पर बैठाकर तकि ये से मुंह दबा दिया। इसके बाद बदमाशों ने सभी को धमका कर गिरफ्त में ले लिया।

मारपीट कर गहने और नगदी आदि के बारे में पूछने लगे। महिलाओं के कान के बाले नोच लिए। वृद्ध दादी से मारपीट कर उनके नाक की कील तक नोंच ली। चाबी लेकर सेफ खोलकर लॉकर में रखे 60,000 रुपये और गहने निकाल लिए।

लगभग दो घंटे तक लूटपाट करते रहे। एक बक्से में कपड़े और गहने भरकर ले गए। पास के खेत में बक्सा खोलने पर वहीं घर के बाहर लेटे सरवन सिंह ने टोका तो बदमाशों ने डंडों से पीटकर कर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर मोहल्लेवाले जाग गए तो बदमाश भाग निकले।


बाद में सूचना मिलते ही भोगनीपुर कोतवाल देवेंद्र सिंह और पुखरायां चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी तीनों लोगों को सीएचसी ले जाया गया, सरवन सिंह को कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed