फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Dev's fair drew in ragged crowd, mingled flags

प्रचंड देव के मेला में उमड़ी भीड़, चढ़ाए झंडे

Wed, 23 Nov 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dev's fair drew in ragged crowd, mingled flags
प्रचंड देव आश्रम में दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड मलासा में जगदीशपुर गांव के पास सेंगुर नदी किनारे प्रचंड देव आश्रम मैदान में मेला के दूसरे दिन मंगलवार को भीड़ लगी रही। गोपालकों ने लाठी-कला का रोमांचक प्रदर्शन किया। महिलाओं व बच्चों समेत हजारों लोगों ने पूजा-अर्चना की और झंडे चढ़ाये।
विज्ञापन


 
मालूम रहे कि सेंगुर नदी के किनारे प्रचंड देव के मंदिर में शिवलिंग स्थापित है, जहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा के आठवें दिन मेला लगता है। जिसमें क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती जिलों से श्रद्धालु कांवर, झंडे व प्रसाद चढ़ाने आते हैं।
विज्ञापन



महिलाओं व बच्चों समेत हजारों श्रद्धालु मेला में पहुंचे। मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए हवाई झूले, खाने-पीने की वस्तुओं और गृहस्थी की जरूरत के सामान की दुकानें भी लगीं। लोगों ने जमकर खरीददारी की। मंदिर में देर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह यादव और पूर्व जिला अध्यक्ष वीरसेन यादव ने दर्शन-पूजन किया। ऋषिकेश के संत नित्यरंजन दास ने प्रवचन के दौरान उपदेश दिए। सवेरे योग शिविर का आयोजन और मंदिर में श्रृंगार किया गया। प्रधान नरेश सिंह, पंकज प्रेमी, महावीर सिंह आदि की देखरेख में मेला संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed