{"_id":"57ab81984f1c1b8667ee613d","slug":"dent-cut-in-the-ceiling-in-the-tea-shop-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत में सेंध काटकर चाय की दुकान में चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत में सेंध काटकर चाय की दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के डाकखाना रोड स्थित एक चाय की दुकान में चोरों ने धावा बोलकर गुल्लक में रखी नकदी पार कर दी। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है।
रामसारी गांव निवासी घसीटे साहू की चाय की दुकान है। रात में दुकान बंद कर रामसारी चला जाता है। घसीटे ने बताया कि गत मंगलवार को दुकान बंद कर घर चला गया था।
बुधवार को दुकान खोली तो छत में सेंध लगी हुई थी। गुल्लक खुला पड़ा था, और उसमें रखे 7118 रुपये गायब थे। चोरों ने अन्य सामान भी इधर-उधर पलट दिया था। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस की दुकान में काम करने वाले युवक महेंद्र को नौरंगा कसबे में पकड़ा। तलाशी में डेढ़ हजार रुपये बरामद हो गए।
दुकानदार ने बताया कि बिजली का बिल जमा करने के लिए युवक के सामने पांच हजार रुपये गुल्लक में रखे थे। चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्रमौर्या ने बताया कि महेंद्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।