{"_id":"58d6d9214f1c1bac2a1a2c25","slug":"deepwater-drinking-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":" नलकूप ठप होने से गहराया पेयजल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप ठप होने से गहराया पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
पानी की तलाश में खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के दो नलकूप तकनीकी खामी आने पर दो दिन से बंद हैं। इसके कारण शनिवार को नगर पंचायत की जलापूर्ति नहीं हुई और पानी पानी का संकट गहरा गया है।
कस्बे में पेयजल व्यवस्था के लिए आजाद नगर और गढ़ी दरवाजा मोहल्लों में व्यवस्थित नलकूपों में तकनीकी खामी आ गई है। इसके चलते विद्युत आपूर्ति होने के बाद भी नलकूप ठप हैं। नागरिक अजय कुमार गुप्त, राम कुमार, रामबाबू, श्रीप्रकाश दुबे, ज्ञान सिंह यादव आदि ने बताया कि शनिवार सुबह पूरी तरह से नगर पंचायत क्षेत्र को जलापूर्ति नहीं मिली। वहीं गत शुक्रवार शाम भी पूरी क्षमता से जलापूर्ति नहीं मिली थी।
नतीजन पीने के पानी के लाले पड़ गए। इधर धूप की तल्खी से पारा चढ़ने लगा है, जिससे पानी का खर्च भी बढ़ गया है। पानी के लिए शनिवार को हैंडपंपों व नलकूपों पर महिलाओं की लाइन लगी रही। नगर पंचायत अमरौधा के प्रधान लिपिक राजेश कुमार गुप्त ने बताया कि दो नलकूपों की मोटरें फुंक गईं हैं। मरम्मत कराई जा रही है। शीघ्र ही जलापूर्ति बहाल की जाएगी।