{"_id":"1baa0776df61cd73f6cd586502fa5431","slug":"decotation-mosque-in-billhor-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्ने चिरागा पर जगह-जगह सजावट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्ने चिरागा पर जगह-जगह सजावट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारावफात तैयार पर कस्बा शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठा। बुधवार रात रश्म अदायगी की प्रक्रियाओं के दौर जारी रहे। जुलूस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
बारह रबी उल अव्वल के अवसर पर तमाम मस्जिदों को जायरीनों ने सजाया। युवाओं ने एकजुट होकर आकर्षक झांकियां सजाकर रोशन किया। गलियों और मकानों को रंग-बिरंगी रोशनी से लबरेज किया गया।
कमेटियों ने रोशनी का प्रबंध कर आलीशान सजावट का इंतजाम किया। मोहल्ला सैयदवाड़ा के फैजाने रजा कमेटी की जानिब से सजावट का नजारा सभी में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
अपने-अपने मोहल्ले की सजावट करने में मो. अतहर नफीस, जीशान खान, शानू खान, हाजी कमरुल इस्लाम के साथ-साथ मोहल्ला गुमटा के अरशद खान, मुजीब, परवेज, बबलू,जैयुल, नशरत आदि की सजावट कस्बे में चर्चा का विषय रही।
गुरुवार को निकलने वाले बारावफात जुलूस की तैयारियां जोरों पर रहीं। सुबह पहले 11 बजे मोहल्ला कसौड़ा से जश्ने चिरागा जुलूस का आगाज होगा।
सैयदवाड़ा, दिलावरगंज, गुलशन कादरिया, मदरसा शकूरिया, शाही मस्जिद होते हुए जुलूस अपने-अपने स्थानों पर पहुंचेंगे। मकनपुर में जश्ने चिरागा पर चाक-चौबंध प्रबंध किए गए। रश्म अदायगी का दौर पूरी रात जारी रहा।