{"_id":"587697ba4f1c1b7940ba8293","slug":"day-sun-melting-into-the-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप, रात में गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप, रात में गलन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
दिन में धूप निकली तो लोगों को मिली राहत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की सुबह खिली धूप के साथ शुरू हुई लेकिन सूरज ढलते ही गलन बढ़ गई। सर्दी से पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। वहीं, फसलों में मौसम के उतार चढ़ाव का असर दिखने से किसान परेशान हैं।
पिछले कुछ दिनों से हो रही बूंदाबांदी व बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। बुधवार को सुबह से खिली धूप निकली। लोग घरों की छतों व सड़कों पर शरीर सेंकते रहे। वहीं, जिला अस्पताल में तीमारदार और स्टफ धूप का आनंद लेते रहे। हालांकि तेज हवाओं के चलने से सर्दी का प्रभाव कम नहीं हुआ।
शाम होते ही तेज हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई। बादल में कोहरे की धुंध छाने लगी। वहीं, पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी से चिंतित किसान कटी पड़ी लाही की फसल को उठाने में लगा है। खेत में आलू व चना की फसल के नुकसान की चिंता किसानों को सताने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर गिर रही बर्फ के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी का कहर है।
विज्ञापन
आगामी दिनों में तेज धूप निकलने व कोहरे के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19.07 डिग्री और न्यूनतम 08.04 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया।