{"_id":"56fc2aac4f1c1b257ef0069a","slug":"dark-shadow-of-faults-in-18-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से 18 गांवों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से 18 गांवों में छाया अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से दर्जनों गांव में बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगीसापुर। बरौंर उपकेंद्र की इनकमिंग प्लेट व 5 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से कस्बा क्षेत्र सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांवों में दो दिन से अंधेरा छाया है। वहीं विद्युत विभाग की टीम फाल्ट दुरुस्त करने में लगी है।
मुंगीसापुर कस्बा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बरौर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। दो दिन पहले उपकेंद्र की इनकमिंग प्लेट व 5 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिससे मुंगीसापुर कस्बा सहित कैरामऊ, बलहरामऊ, मवई-मुक्ता, दुर्जनपुरवा, अंगदपुर, बहरई, बरवां, बरगवां सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली न आने से ग्रामीणों को दिन-रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में विद्युत उपकरण भी पूरी तरह से शोपीस बनकर रह गए हैं। जेई आरके वर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य में लगी है। जल्द ही फाल्ट को दुरस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।