{"_id":"1a73502f6630d14cbe09a01de104d297","slug":"damage-statue-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखापुर में चोरों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखापुर में चोरों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर पार्क में लगे सोलर पैनल की चोरी करने पहुंचे चोरों ने वहां स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख लोगों में रोष फैल गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। देर शाम नई प्रतिमा मंगवाकर लगवाने का काम शुरू कराया गया।
थाना सजेती के सूखापुर गांव में परिषदीय विद्यालय के पीछे की ओर बने मैदान में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, जिसके बगल में लोहे के खंभे में सोलर पैनल लगा हुआ था।
शनिवार की देर रात चोरों ने धावा बोलकर खंभे में लगा सोलर पैनल और उसकी बैट्री खोलकर चोरी कर लिए। जबकि, अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
रविवार की सुबह जानकारी पर बसपा के घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबाबू संखवार कई लोगों के साथ वहां पहुंच गए। बड़ी संख्या में गांव और आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।
विज्ञापन
सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और घाटमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। तय हुआ कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह दूसरी नई प्रतिमा लगवाई जाए।
अंबेडकर समिति के अध्यक्ष छेदालाल ने बताया कि देर शाम नई प्रतिमा मंगवा ली गई है जिसको लगवाया जा रहा है।
सजेती एसओ ने बताया कि ग्राम प्रधान (सूखापुर) प्रेमचंद नागर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने और सोलर पैनल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।