फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   current on field wire,one pig death

खेत की मेड़ में लगे तारों में करंट दौड़ाया

Sun, 15 Nov 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव पुलिस चौकी साढ़ के अमौर गांव में एक खेत मालिक ने मेड़ में लगे कटीले तारों में बिजली का करंट दौड़ा दिया। जिसकी चपेट में आने से शनिवार को एक मादा सुअर की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गांववालों ने हंगामा किया। पुलिस खेत मालिक को पकड़कर पुलिस चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि यदि कोई तहरीर देता है तो खेत मालिक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



अमौर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह भदौरिया के खेत गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास हैं।  लाही की फसल खड़ी हुई है। सुरेंद्र ने मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत की मेंड़ में कंटीले तार बांध रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह अचानक एक मादा सुअर कंटीले तारों में उलझकर छटपटाने लगी। लोगों का ध्यान गया तो पता चला तारों में बिजली का करंट प्रवाहित है। लोग कुछ समझ पाते सुअर की मौत हो गई।

यह देख तमाम लोग जमा हो गए। खेत मालिक ने तारों में बिजली का करंट दौड़ा रखा है, इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई बच्चा धोखे से तारों को छू लेता तो वह हादसे का शिकार हो जाता।


साढ़ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। पुलिस खेत मालिक सुरेंद्रसिंह और उसके पुत्र को पकड़कर चौकी ले आई। देर शाम तक किसी ने घटना के खिलाफ थाने अथवा चौकी में तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed