फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   crop in line, big growth

बुवाई लाइन में करें, पैदावार अधिक होगी

Wed, 30 Dec 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
crop in line, big growth
सुबह-शाम गलनभरी सर्दी पड़े और दोपहर में चटख धूप निकलने से मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। किसानों ने रबी की फसलों के लिए खतरनाक बताया है। 
विज्ञापन


शस्य वैज्ञानिक बोले, किसान फसलों की बुवाई लाइन में करें, पैदावार अधिक होगी। रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई का उचित समय 15 नवंबर से लेकर पांच दिसंबर के मध्य का होता है।

लेट प्रजाति के गेहूं की बुवाई 30 दिसंबर तक की जा सकती है। शस्य वैज्ञानिक डा. केके पांडेय ने बताया कि रबी हो चाहे खरीफ सभी फसलों की बुवाई लाइन में करनी चाहिए।
विज्ञापन


बताया कि इस विधि से बोई गई फसलों में 25 फीसदी तक अधिक पैदावार होती है। बताया कि विपरीत मौसम में फसल के पौधे जल्दी खराब नहीं होते हैं।

इधर, नवंबर के महीने में सर्दी न पड़ने और सूखे हालातों में सिंचाई संसाधनों की कमी से किसान दिसंबर के मध्य सप्ताह तक खेतों की पलेवा करने में परेशान रहे। अभी भी सैकड़ों एकड़ कृषिभूमि पलेवा के अभाव में परती पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते तीन-चार दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ है कृषि वैज्ञानिक श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि मौसम के रुख को देखकर दो-तीन में हल्की बारिश होने की संभावना दिख रही है।


बताया कि यदि बारिश हुई तो खेतों में खड़ी दलहनी-तिलहनी फसलों में माहू कीट का प्रकोप बढ़ जाएगा। लाही-सरसों, मटर, सेम, फूलगोभी और मसूर की फसलों को अधिक नुकसान होने की आशंका है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed