{"_id":"5723b9a24f1c1b7014a91cf7","slug":"youth-shot-dead-in-gdrianpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़रियनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड़रियनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के गड़रियनपुर (बरनांव) गांव में गुरुवार की देर रात सोते समय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनास्थल से लौटने के बाद सीओ जीतेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि हत्या किसने की, यह परिवारवाले नहीं बता पाए। जबकि, पति-पत्नी और बच्चे उसके आसपास ही थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
अशोक कुमार उर्फ सुरजन पाल (38) रनियां (कानपुर देहात) की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह गांव से सुबह फैक्ट्री जाता था और रात 10 बजे वहां से घर लौटता था। उसकी पत्नी प्रेमलता गांव के ही स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है।
गुरुवार की रात पत्नी और दोनों बच्चों अजय पाल (16) और अंकुर पाल (11) के साथ मकान की छत पर सोया था। देर रात तकरीबन 1.30 बजे के आसपास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसको सुनकर बगल में लेटी प्रेमलता और दोनों बच्चों की नींद खुल गई। देखा तो अशोक खून से लथपथ तड़प रहा था। उसकी गर्दन के पास घाव था।
विज्ञापन
बच्चों ने शोर मचाया तो दरवाजे के बाहर लेटा अशोक का पिता चंद्रपाल भागकर छत पर पहुंचा। शोरगुल सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और अशोक को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने लगे। लेकिन, अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार हत्या की सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी बुलवाया गया। फील्ड यूनिट के सदस्यों ने बताया कि अशोक की गर्दन में गोली लगने के साथ ही किसी धारदार हथियार से गला रेतने जैसे निशान भी पाए गए हैं जिससे मामला संदिग्ध है।
इधर, कोतवाली में मृतक के पिता चंद्रपाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को सही दिशा मिलेगी।