{"_id":"5839f03f4f1c1b663a13cae4","slug":"young-man-muder","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव पुआल के ढेर में जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव पुआल के ढेर में जलाया
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sun, 27 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक गुड्डू के परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजनेर थाना के लोहारी गांव के मजरा वनपुरवा निवासी बाइस वर्षीय युवक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पुआल के ढेर में रखकर फूंक दिया। मृतक के पिता ने चूड़े से पुत्र के रूप में शव की शिनाख्त की। इस मामले में मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
गजनेर थाना के वनपुरवा निवासी गुड्डू (22) पुत्र रामबाबू शुक्रवार सुबह सात बजे खेतों की बुवाई करने के लिए गया था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह गुड्डू का पिता रामबाबू अपने भाई नंदराम के साथ खेत बोने गया तो उसे मनेथू गांव निवासी रामराज के पुआल के ढेर से आग की लपटें उठती दिखाई दी। पुत्र के गायब होने के अंदेशे को देखते हुए दोनों जलते हुए पुआल के ढेर के पास पहुंचे। तभी उन्हें जल रहे पुआल में मानव पैर दिखाई दिया। दोनों भाइयों ने जलते शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह से जलकर कंकाल में तब्दील हो चुका था। रामबाबू ने पास पड़े चूड़े से मृतक की शिनाख्त पुत्र गुड्डू के रूप में की।
मृतक के पिता रामबाबू ने बताया कि उसके पुत्र के पड़ोसी लड़की से प्रेम संबंध थे। लड़की एक वर्ष पूर्व उनके घर आ गई थी। इस पर लड़की के घरवालों ने एतराज करते हुए पुत्र की हत्या करने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि इसके चलते उक्त लोगों ने पुत्र गुड्डू की हत्या की है। मामले में पिता रामबाबू ने लड़की के पिता राजेश पुत्र मुल्लू, सर्वेश पुत्र नन्खे उर्फ ठाकुरदीन, महेश पुत्र मुल्लू, मीरू पुत्र महेश पर हत्या कर शव की साक्ष्य मिटाने के लिए जला देने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते युवक की जलाकर हत्या किए जाने की खबर मिलते ही आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। वहीं घटनास्थल सुनसान जगह होने के चलते पुलिस की गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच सकी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर, क्षेत्राधिकारी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने छानबीन की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि युवक को जलाकर मारा गया है। पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।