फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Unknown man found dead on railway line

रेल लाइन किनारे पाया गया अज्ञात युवक का शव

Sun, 28 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sun, 28 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Unknown man found dead on railway line
रेल लाइन किनारे ‌िममिला ‌अज्ञात युवक का शव - फोटो : Getty
झींझक।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेशन मास्टर झींझक की सूचना पर मंगलपुर पुलिस ने अप रेल लाइन के किनारे शाहपुर जोगीडेरा गांव के पास से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के शाहपुर जोगीडेरा गांव के पास एक शव पड़े होने की सूचना झारखंड एक्सप्रेस के चालक ने स्टेशन कार्यालय झींझक को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेज मंगलपुर पुलिस को जानकारी दी। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक फाजिल सिद्दकी ,चौकी इंचार्ज झींझक विक्रम सिंह ने मौके पर एक करीब 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन


शिनाख्त के काफी प्रयास किए लेकिन कोई जानकारी न हो पाने पर अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि प्रथम दृष्यता मामला ट्रेन से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने का जान पड़ता है। \
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में चोट होने से अधिक रक्त निकला है जिससे व्यक्ति की मौत हुई है। शव के पास एक मोबाइल फोन मिला है जो कि टूटा है। सिम निकाल कर नंबर मिलाने पर नंबर नहीं मिल पा रहे हैं। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed