फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The police as stolen, including two holding

पुलिस ने चोरी के समान समेत दो पकड़े

Fri, 09 Dec 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 09 Dec 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
The police as stolen, including two holding
police
अमराहट थाना के तुतुआपुर गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने टेंपो समेत दो लोगों को पकड़ा। पकड़े गए चोर परिषदीय स्कूलों, दुकानों और घरों में चोरी की घटनाओें को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन


डीएसपी अजय प्रकाश श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष रोशनलाल के नेतृत्व में क्षेत्र के तुतुआपुर में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी बीच एक लोडर टेंपो में संदिग्ध सामान देखकर रोका गया। साथ ही सवार दो लोगों से लदे सामान के संबंध में जानकारी की गई, जिसकी वह सही जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन


थाने ले जाकर पूछताछ में नाम व हाल पता रूरा थाना क्षेत्र के अम्बियापुर और स्थायी निवासी बरौर के जलालपुर ग्राम का कमलेश उर्फ छोटे बताया। वहीं दूसरा साथी जलालपुर निवासी सलीम बताया। उन्होंने स्वीकार किया वह प्राथमिक स्कूलों के मिड-डे-मील का सामान चोरी करते हैं। मौका पाकर घरों और दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपियों ने महटौली के उमाशंकर राजपूत की दुकान, प्राथमिक विद्यालय असलनापुर, फिरोजापुर, रेरी, अंबियापुर, नोनारी, गौरीहसनपुर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके कब्जे से लोडर समेत उसमें लदे छह घरेलू गैस सिलेंडर, पांच सीलिंग फैन, एक बड़ी सौर ऊर्जा प्लेट, भगौना, थाली, प्रेशर कुकर, लोटा, कटोरी, गिलास, चम्मच और सिवई मशीन बरामद कीं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अमराहट, मंगलपुर, रूरा और बरौर थानों में मुकदमा पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed