{"_id":"578fd4f24f1c1bb52ac4b859","slug":"the-middle-aged-man-in-revenge-killing-knives-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक ने अधेड़ को चाकुओं मारकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक ने अधेड़ को चाकुओं मारकर घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती लहुलुहान सुरेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बकोठी गांव में दो पड़ोसियों की रंजिश खूनी झगड़े में बदल गई। शौच को जा रहे पड़ोसी अधेड़ पर युवक ने चाकू से हमलाकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायल अधेड़ को सीएचसी भेज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
बकोठी गांव में सुरेश क ठेरिया (50) पुत्र छोटेलाल अपने परिवार संग रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 5:40 बजे सुरेश शौच को खेतों की ओर जा रहे थे, तभी पड़ोसी युवक रिंकू पांडे पुत्र शिवशंकर पांडे ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया, विरोध करने पर रिंकू ने चाकू से सुरेश पर हमला कर दिया, जब तक सुरेश अपना बचाव कर पाता रिंकू ने उनके पेट में कई बार चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया।
इसके बाद रिंकू ने सुरेश के सिर में चाकुओं से कई बार किए और मौके से खेतों की ओर भाग गया। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आनन-फानन में मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिजनों ने खून से लथपथ सुरेश को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत बेहद नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इंसपेक्टर अमर पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।