फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   pickup ramed to bike, man death

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 28 Sep 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो। Updated Thu, 28 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
pickup ramed to bike, man death
accident demo pic
बिल्हौर।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर-पूरा मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।   

  पूरा बंबा पटरी से उत्तरीपुरा जा रहे दो बाइक सवार युवकों को अलियापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। घटना के बाद पिकअप चालक तेज रफ्तार में गाड़ी अलियापुर की ओर भगा ले गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे माखन निवादा गांव के सामने ककवन के अमानपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (22) पुत्र शिवकुमार अपने साथी संदीप शर्मा के साथ बाइक से बंबा पटरी से उत्तरीपुरा जा रहा था। तभी माखनपुर निवादा गांव केस समीप एक लोडर दोनों बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को नाजुक हालत में उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय धर्मेंद्र कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने से धर्मेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed