फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Nominated eight people, woman in critical condition

आठ लोग नामजद, महिला की हालत गंभीर

Thu, 31 Mar 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Thu, 31 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nominated eight people, woman in critical condition
आरोपी के घर में लटका ताला। - फोटो : amarujala
कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव में सोमवार को कूड़ा डालने के विवाद के बाद पड़ोसी द्वारा घुसकर महिला को जलाने के मामले में पति की तहरीर पर बुधवार को आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल सभी आरोपी घर में ताला डालकर फरार हैं। जबकि महिला की हैलट में हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


सिठमरा  गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसी  मातादीन, उसकी पत्नी छोटी बिट्टी, पुत्र सोनू व भूरा उसके घर के सामने  कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी रामा देवी(40) को घर  में घुसकर मारा पीटा और केरोसीन डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन


जिसमें वह  गंभीर रुप से झुलस गई थी। गंभीर हालत के कारण हैलट रेफर  कर दिया गया था। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार को पीड़ित महिला के पति धीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी मातादीन समेत उसके परिजनों नन्ही देवी, बबुइया, सोनू, सोनू की पत्नी, भूरा, राम स्वरूप व अनिल के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सिठमरा चौकी इंजार्ज केपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed