{"_id":"56f1a2824f1c1b8a04f14d24","slug":"murder-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-खलासी ने ट्रक मालिक की थी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक-खलासी ने ट्रक मालिक की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौजूद डीसीएम मालिक के हत्यारोपी चालक विनोद व खलासी शोभित।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां क्षेत्र के किशरवल रोड पर चार दुकानों को तोड़कर मौरंग के ढेर में घुसा डीसीएम ट्रक और उसमें मिली युवक की लाश को पहले दुर्घटना का रूप दिया गया। पुलिस की गिरफ्तार में आए चालक और खलासी ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश और रुपये के लेने देने के चलते ट्रक मालिक की गला दबाकर हत्या की और शव को चालक सीट पर रख दिया था।
बता दें कि शनिवार की देररात दुर्घटना के बाद ट्रक के केबिन में पुखरायां, शांतिनगर निवासी रवि चतुर्वेदी (32) की लाश बरामद की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में रस्सी व हाथ-पैर, पीठ में चोटों के निशान मिलने के बाद मामला हत्या में उलझ गया था। परिजनों ने चालक विनोद राठौर और परिचालक शोभित यादव पर रवि की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
सोमवार को पुलिस टीम ने चालक विनोद राठौर और परिचालक शोभित यादव निवासीगण अजौली थाना शिवराजपुर को उठाया था। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर डीसीएम मालिक अमन कृष्ण उर्फ रवि चतुर्वेदी की हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली। चालक विनोद ने बताया कि डीसीएम का डीजल खत्म होने के बाद उसने रवि को जगदंबा ट्रांसपोर्ट कानपुर नगर बुलाया था। रवि बाइक से पहुंचा था।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों रायपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में शराब पी और खाना खाया। रवि ने बाइक चालक व परिचालक सौंप दिया, खुद डीसीएम लेकर घर वापस जा रहा था। मंटोरा चौराहा अंडरपास के नीचे दोनों ने डीसीएम रुकवाकर रवि चतुर्वेदी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके साथ ही गले में तीन फंदे लगाकर गला दबा दिया। हत्या को हादसे का अंजाम देने के लिए शातिर चालक विनोद राठौर ने डीसीएम में रवि को बैठाया और डीसीएम चलाकर हाइवे पर छोड़ दिया। डीसीएम बेकाबू होकर दुकानों को रौंदते हुए मौरंग के ढेर में भिड़कर पलट गई।
जिसे पुलिस ने प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना समझा। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि डीसीएम मालिक की हत्या के दोनों आरोपी चालक व परिचालक को पकड़ लिया गया है। दोनों ने पुराने 7-8 हजार रुपयों के लेनदेने में मालिक रवि चतुर्वेदी की हत्या की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।