फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   mdm courdinator slaped her couligue

एमडीएम की जिला समन्वयक ने कंप्यूटर आपरेटर से की मारपीट

Tue, 23 May 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
mdm courdinator slaped her couligue
एसपी से शिकायत करती पीड़ित कंप्यूटर आपरेटर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात।
विज्ञापन

माती रोड स्थित बीएसए कार्यालय में तैनात जिला समन्वयक एमडीएम पर सोमवार को उनकी सहयोगी कंप्यूटर आपरेटर पर पिटाई करने का आरोप लगाया गया। कंप्यूटर आपरेटर के हाथ व सिर में चोटें आईं हैं। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने महिला एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

  बीएसए कार्यालय में बतौर कंप्यूटर आपरेटर तैनात बबिता पाल ने एसपी को बताया कि डीसी एमडीएम दीपा शुक्ला ने मामूली बात पर नाराज होकर उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ व सिर में चोटें आईं। कार्यालय के समय हुई मारपीट से सभी कर्मचारी व अन्य मौजूद लोग वहां एकत्र हो गए। लोगाें ने बीच बचाव कर उसे बचाया। बताया कि कार्यालय में इसके पहले भी वह कई बार मारपीट कर चुकी है।
विज्ञापन


किंतु मजबूरी में वह बर्दाश्त करती रहीं। सोमवार को हुई घटना के बाद वह रोते हुए एसपी के दफ्तर पहुंची। वहां एसपी दिनेश पाल सिंह से शिकायत की। उन्होंने मामले में महिला एसओ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाप्त हो सकती हैं जिला समन्वयक की सेवाएं
कानपुर देहात।
बीएसए दफ्तर में डीसी एमडीएम के सहयोगी के साथ मारपीट करने की घटना को सीडीओ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए मामले की जांच एसडीएम सदर जयनाथ यादव को सौंपी है। बता दें कि इसके पहले भी डीसी एमडीएम दीपा शुक्ला पर दफ्तर के अन्य कर्मियों से अभद्र व्यवहार का आरोप लग चुका है।

कुछ माह पूर्व एक बाबू से उनका विवाद हो गया। इस पर बाबू ने उसके खिलाफ कोतवाली में शिकायत भी की। इसके बाद शिक्षकों व अन्य लोगों से विवाद के भी कई मामले सामने आए। सोमवार को कंप्यूटर आपरेटर बबिता पाल ने सीडीओ से मिलकर उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसमें स्टेशनरी, चाय नाश्ता आदि मंगवा कर उसका भुगतान तक न करने का आरोप लगाया।


सीडीओ ने बीएसए से भी पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। सीडीओ के.के गुप्त ने बताया कि डीसी एमडीएम की कई शिकायतें मिल चुकी हैं। कंप्यूटर आपरेटर के साथ हुई मारपीट की घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। नियम विरुद्ध आचरण पर डीसी की सेवाएं समाप्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed