फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   four person win decision to lottrey system

लाटरी से चार प्रधानों के भाग्य का फैसला

Mon, 14 Dec 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
four person win decision to lottrey system
घाटमपुर की चार ग्राम पंचायतों चौबेपुर, मेहरअलीपुर, बम्हौरी और सरैयां में रनर और विनर प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिलने से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


इन सीटों पर निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम ने स्वयं अपनी देखरेख में दो-दो बार मतगणना कराई इसके बाद भी वोटों का अंतर कम-ज्यादा नहीं हुआ।

बाद में अधिकारियों ने लाटरी (टास) के जरिए परिणाम घोषित करने की बात पर प्रत्याशियों से सहमति ली। लाटरी के बाद चौबेपुर से राजेश अवस्थी, बम्हौरी से संगीता, मेहरअलीपुर से रामस्वरूप और सरैयां से मायावती को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


विजयी प्रत्याशियों के माला डालकर जुलूस निकालने पर प्रतिबंध के बावजूद कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने उनके गेट के बाहर आते ही मालाओं से लाद दिया और रोड पर नारेबाजी करते हुए विजय जुलूस निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान गणना काउंटरों पर खड़े प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक-एक वोट पर कड़ी नजर रखी।

किसी भी मतपत्र पर शंका होने पर उसको दोबारा देखकर ही गणना कर्मचारियों को गड्डी में मिलाने की इजाजत देते। इस दौरान कई काउंटरों पर प्रत्याशियों के बीच तू-तू, मैं-मैं भी होती दिखाई दी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed