फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   foregin birds in bariegrah lake

विदेशी पक्षियों से गुलजार हुई बरईगढ़ झील

Thu, 17 Dec 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
foregin birds in bariegrah lake
सर्दी की दस्तक के साथ विदेशी पक्षियों की आमद शुरू हो गई है। दूर देशों से उड़कर आने वाले विदेशी पक्षी तहसील क्षेत्र की बरईगढ़ और बलहापारा गांव की झीलों के किनारे के साथ यमुना, पांडु और रिंद नदियों के किनारे एकांत स्थलों पर अपने डेरे जमाने लगे हैं।
विज्ञापन


इधर, शिकारियों ने उनको अपना निशाना बनाना भी चालू कर दिया है। वन  क्षेत्राधिकारी अतुलकांत शुक्ला ने बताया कि विदेशी पक्षियों को पकड़ने और शिकार करने पर प्रतिबंध है। बरईगढ़ गांव में 80 बीघे से अधिक के क्षेत्रफल में झील है। पतारा विकास खंड के बलहापारा गांव की भी झील में प्रतिवर्ष सैलानी पक्षी आते हैं।
विज्ञापन


कम बरसात होने से बलहापारा गांव की झील में जहां-तहां पानी बचा है। बरईगढ़ झील में पर्याप्त पानी है। विदेशी पक्षियों की आमद बरईगढ़ झील के आसपास अधिक दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंड बढ़ते ही झील के आसपास तरह-तरह के पक्षियों के झुंड मंडराते नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों साइबेरियन सारस और पेंडाक पक्षी झुंड के झुंड मंडराते दिख रहे हैं। क्षेत्र के दक्षिणी भाग पर स्थित यमुना नदी के किनारे कटरी-काटर, गड़ाथा, कोटरा-मकरंदपुर, रामपुर, मोंहटा, दहिलर, मऊनखत, बीबीपुर और असवारमऊ सहित कई गांवों के किनारे जंगलों में विदेशी पक्षियों की आमद देखने को मिल रही है।

गांववालों ने बताया कि विदेशी पक्षियों का चोरी-छिपे शिकार भी किया जा रहा है। बताया कि शिकारी मौका पाते ही पक्षियों के झुंड पर गोली चला देते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed