{"_id":"56f59bee4f1c1baa05f14e5d","slug":"fireing-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने पुलिस पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान ने पुलिस पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
फायर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में होली के दिन दो ग्रामीणों में रंग खेलने के दौरान विवाद हो गया। पुलिस जब लोगों को थाने ले जाने लगी तो ग्राम प्रधान ने इसका विरोध किया और पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे प्रधान और उनके समर्थकों पर काबू किया। प्रभारी थानाध्यक्ष मानिक चंद्र ने बताया कि ग्राम प्रधान सहित उसकी भाई पर पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बांधा डालने, तमंचे से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
वहीं गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरुवार को क्षेत्र के बेहटा ग्राम सभा के सांभलपुर गांव में रंग खेलने पर नन्हें पुत्र बाबू राम और बब्बन पुत्र सुरेंद्र पाल में कहासुनी के बात झगड़ा होने लगा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान विनोद मिश्रा पुत्र कै लाश मिश्रा को दी, विनोद मौके पर आए और दोनों को शांत करने लगे, काफी देर तक समझाने के बाद भी दोनों पक्ष शांत नहीं हुए।
गांव पहुंची पुलिस नन्हें और बब्बन दोनों को थाने ले जाने लगी तो विनोद ने पुलिस से नन्हें को निर्दोष बताते हुए उसे न ले जाने की कही। लेकिन, पुलिस मामले को थाने में लेकर ही निपटाने की बात कहने लगी। इस पर गुस्साए विनोद ने पुलिस के सामने तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने से कोई नुकसान तो नहीं हुआ पर गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर विनोद और उसके भाई सूर्य कुमार मिश्रा को तमंचे व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।