{"_id":"573391bb4f1c1b8a50919828","slug":"appeal-to-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीपी ने लगाई एसपी से गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचसीपी ने लगाई एसपी से गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेत्री पर सोने की चेन लेकर न लौटाने के आरोप के मामले में एचसीपी (प्रमोटी दरोगा) प्रभुदयाल ने पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे तक एचसीपी प्रभुदयाल की तरफ से कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। यदि प्रार्थनापत्र आता है तो उसके आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मंगलपुर थाना की झींझक पुलिस चौकी में तैनात एचसीपी प्रभु दयाल और एचसीपी श्याम सिंह यादव को लाइन हाजिर करने के बाद मंगलवार को यह मामला सामने आया। एचसीपी प्रभुदयाल का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व वह झींझक चौकी में बैठे थे, तभी वहां पहुंची एक सपा नेत्री ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन यह कहकर ले ली कि वह निमंत्रण में जा रही हैं, बाद में चेन वापस कर देगी।
एक सप्ताह बाद चेन वापस मांगने पर सपा नेत्री ने कहा कि चेन पीतल की थी और उन्होंने नहर में फेंक दी है। इसके बाद दोनों एचसीपी ने एक मंत्री से शिकायत की और इसके बाद दोनों का झींझक चौकी से ट्रांसफर कर दिया गया। बुधवार को पूरे दिन पुलिस लाइन में यह मामला छाया रहा।
विज्ञापन
एएसपी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि यदि किसी ने एचसीपी की चेन छीनी है या लूटी है तो यह अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसी स्थिति में लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराकर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।