फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   घाटमपुर। दूसरी फाइल (संदिग्ध मौत)

घाटमपुर। दूसरी फाइल (संदिग्ध मौत)

Sat, 17 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
युवती की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भीतरगांव (घाटमपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के अमौर गांव में संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा तट पर ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने रास्ते में लोडर रुकवाकर शव कब्जे में ले लिया, और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा होती रही।
गांव निवासी गंगाराम पाल का अपनी पत्नी कुसमा से विवाद चलता है। इस कारण गंगाराम अपने पिता और छोटे भाई के परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ अलग रह रही है। शुक्रवार की सुबह गंगाराम की दूसरे नंबर की बेटी रोशनी (22) संदिग्ध हालात में घर के भीतर मृत पड़ी मिली। परिजनों के मुताबिक रोशनी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को उसके आत्महत्या किए जाने की सूचना दे दी।
विज्ञापन

इधर, परिजन रोशनी के शव को एक लोडर पर लादकर गंगा तट पर अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। वह जैसे ही पांडु नदी पार करके नर्वल थानाक्षेत्र की सीमा पर पहुंचे। तभी पाल्हेपुर गांव के रामनगर चौराहे के निकट यूपी100 पुलिस ने लोडर को घेरकर शव कब्जे में ले लिया। जबकि, उस पर सवार लोगों को भी ले जाकर साढ़ चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, साढ़ चौकी इंचार्ज कृष्णलाल पटेल ने बताय कि प्रथम दृष्टा रोशनी की मौत संदिग्ध है। जिसके चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांववालों ने बताया कि रोशनी अविवाहित थी और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed